अनहोनी को होनी कर दे, होनी को अनहोनी |
रोशन नाम किया भारत का, उसका नाम है धोनी ||
(1) बैटिंग करता कभी न डरता,
गैंदबाज की सब गैंदों पर,
मार- मार कर भूसा भरता |
चाहे स्पिन चाहे तेज,
कर दे सबको वह निस्तेज ||
हर क्रिकेटर की कद काँठी,
कर दी जिसने बौनी ||
रोशन नाम ••••••••••••••
(2) चाहे जिस नम्बर पर खेले,
होकर निडर बिना चिन्ता के,
जब चाहे तब ही रन ले ले |
इक्का मारे दुक्का मारे,
तिक्का चौका छक्का मारे |
देख विपक्षी पिच पर उसको,
बन जाते हैं मौनी ||
रोशन नाम ••••••••••••••
(3) विकेेट के पीछे खड़ा रहे वो |
शुरू से लेकर अन्त समय तक,
समर भूमि में अड़ा रहे वो ||
लम्ब नासिका लम्बी चाल,
पिच पर रहे ठोकता ताल |
वीर भूमि का वीर खिलाड़ी,
करे न टोना टोनी |
रोशन नाम •••••••••••••
(4) दर्शक देखि मगन हों भारी,
हार और व्यवहार अनौखा,
दुश्मन भी हैं पीटें तारी |
चपल चतुरता दीखे हर छन,
कुण्ठा कभी न लाता निज मन |
पीता दूध अकेला वो तो,
खाता ताजा लौनी ||
रोशन नाम •••••••••••••
अनहोनी को होनी कर दे, होनी को अनहोनी |
रोशन नाम किया भारत का, उसका नाम है धोनी ||
रोशन नाम किया भारत का, उसका नाम है धोनी ||
(1) बैटिंग करता कभी न डरता,
गैंदबाज की सब गैंदों पर,
मार- मार कर भूसा भरता |
चाहे स्पिन चाहे तेज,
कर दे सबको वह निस्तेज ||
हर क्रिकेटर की कद काँठी,
कर दी जिसने बौनी ||
रोशन नाम ••••••••••••••
(2) चाहे जिस नम्बर पर खेले,
होकर निडर बिना चिन्ता के,
जब चाहे तब ही रन ले ले |
इक्का मारे दुक्का मारे,
तिक्का चौका छक्का मारे |
देख विपक्षी पिच पर उसको,
बन जाते हैं मौनी ||
रोशन नाम ••••••••••••••
(3) विकेेट के पीछे खड़ा रहे वो |
शुरू से लेकर अन्त समय तक,
समर भूमि में अड़ा रहे वो ||
लम्ब नासिका लम्बी चाल,
पिच पर रहे ठोकता ताल |
वीर भूमि का वीर खिलाड़ी,
करे न टोना टोनी |
रोशन नाम •••••••••••••
(4) दर्शक देखि मगन हों भारी,
हार और व्यवहार अनौखा,
दुश्मन भी हैं पीटें तारी |
चपल चतुरता दीखे हर छन,
कुण्ठा कभी न लाता निज मन |
पीता दूध अकेला वो तो,
खाता ताजा लौनी ||
रोशन नाम •••••••••••••
अनहोनी को होनी कर दे, होनी को अनहोनी |
रोशन नाम किया भारत का, उसका नाम है धोनी ||
No comments:
Post a Comment